Powered By Blogger

Sunday, 23 December 2012

स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह समिति, काशी प्रान्त

मित्रों
सादर प्रणाम
अत्र कुशलम तत्रास्तु ! बाबा विश्वनाथ की कृपा से सदैव प्रसन्न रहें। हमें खुशी है कि पूरे भारत में स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंती मनायी जा रही है। साल भर चलने वाले इन कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह की समितियां अखिल भारतीय और राज्य स्तरों पर स्थापित की गई हैं। अखिल भारतीय स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह का शुभारंभ 18 नवंबर 2012 को हुआ।
उत्सवों की शुरुआत 12 जनवरी 2013 को शोभायात्राओं से शुरू होगी और इसका समापन 12 जनवरी 2014 को होगा। राष्ट्र के लिए स्वामी विवेकानन्द का कार्य बहुमूल्य है। उन्होंने अपने धर्म और संस्कृति में हमारे आत्म विश्वास का पुनर्जन्म किया। उन्होंने भारत के आध्यात्मिक उद्देश्य को पूरी दुनिया में फैलाया। इस तरह 150वीं जयंती न सिर्फ उत्सव है, बल्कि वास्तव में स्वामी विवेकानन्द के देश की दूरदर्शिता के सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करने में मदद करना है।

No comments:

Post a Comment